Connect with us

वाराणसी

प्लान इंडिया एवं मोगली ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी :

वाराणसी में ‌मोगली ट्रस्ट और प्लान इंडिया संस्था के द्वारा चलाए जा रहे ‘कॉमप्रिहेंसिव स्कूल इंप्रूवमेंट प्रोग्राम’-मॉडल स्कूल प्रोजेक्ट के अंतर्गत वैश्विक पर्यावरण दिवस पर जागरूकता सहित पौधरोपण किया गया।वृक्षों और जल से ही यह वसुधा समृद्ध है। इसी भाव के साथ प्लान इंडिया एवं मोगली ट्रस्ट के संयुक्त रूप से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में अवध किशोर सिंह के आतिथ्य में पौधे लगाए गये।सभी के जीवन में पर्यावरण का खास महत्व है,बिना इसके स्वस्थ रहने की कल्पना करना मुश्किल है।धार्मिक दृष्टि से भी पर्यावरण का विशेष महत्व है।जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि प्लान इंडिया एवं मोगली ट्रस्ट के द्वारा यह सर्वोत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। विद्यालयों के बच्चों में पर्यावरण के प्रति उनकी उदारता यह दर्शाता है कि संस्था के द्वारा जो बच्चों को जागरूक किया जा रहा है इसका असर विद्यालयों में दिख रहा है। प्लान इंडिया के प्रतिनिधि संजय सिंह ने कहा कि विश्व का पहले पर्यावरण दिवस 1973 को मनाया गया था।पर्यावरण खतरों के बारे में और इससे होने वाले नुकसान को किन-किन तरीकों से रोका जा सकता है इसके प्रति राधा किशोरी एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया विद्यालय के बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।आयोजन में भारत सरकार से नामित इलेक्शन एम्बेसडर दिशा सिंह,मानसी सिंह,प्लान इंडिया से संजय सिंह,प्रियंका सिन्हा,अनुराग श्रीवास्तव,श्रमना कोनार,डा.राजेश श्रीवास्तव,उमंग कपूर,आदर्श सिंह ने इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.