Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चोलापुर/संसद वाणी : थाना अंतर्गत पिंडरा ब्लाक क्षेत्र के नेहिया गांव में प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार सिंह के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गांव के लोगों के द्वारा एक साथ मिलकर योग किया गया और प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार सिंह के द्वारा योग के बारे में बताया गया कि हम सभी जानते हैं कि योग एक संपूर्ण विद्या है जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से एकजुट करता है। भारत की ऋषि परंपरा को देखें तो उन लोगों के पास कितनी दूरदर्शिता थी, किस तरह उन्होंने समाज को जोड़ा, धर्म को योग के साथ जोड़ने का एक अभिनव प्रयास इस रूप में हुआ। जब हम धर्म की बात करते हैं तो धर्म के दो हित सामने दिखते हैं। एक है इस लोक में विकास के लिए, खुशी और खुशहाली के लिए, ईज ऑफ लिविंग के लिए कार्य करना।
और दूसरा है कि जन्म के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो। यानी धर्म के दो हित भारत की ऋषि परंपरा ने हम सबको बताए हैं। योग भी हम सबको उसी परंपरा के साथ जोड़ने का काम करता है। और सभी कार्य तभी पूर्ण हो सकते हैं जब आपका शरीर साथ हो। काया स्वस्थ है तो मन स्वयं ही स्वस्थ हो जाएगा। योग में हर किसी के लिए अलग-अलग योग विद्याएं हैं। बालक हों, युवा हों, अधेड़ हों या फिर बुजुर्ग हों, सभी योग का अभ्यास करके खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। इस कार्यक्रम में गांव के युवा बड़े बुजुर्ग रहे मौजूद।
You must be logged in to post a comment Login