Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कहा-नीट परीक्षा परिणाम को रद्द किया जाए
सुशील चौरसिया
वाराणसी/संसद वाणी : नीट यूजी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर वाराणसी में तैयारी करने वाले छात्रों का गुस्सा फूट गया। विभिन्न कोचिंग संस्थानों के हजारों छात्रों ने भू सिंह द्वार पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि नीट यूजी परीक्षा को निरस्त किया जाए। छात्रों ने करीब 1 घंटे तक जमकर नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझा बूझकर वापस भेजो।
NTA द्वारा गड़बड़ी करने का लगाया आरोप
कृतिक राज ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा 2024 में इस वर्ष करीब 24 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 13 लाख छात्र पास हुए। वहीं इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब एक साथ 67 छात्रों को रैैंक 1 हासिल हुई। वहीं एक ही सेंटर से 8 छात्रों को 720 में से 720 नंबर हासिल हुए। उन्होंने कहा कि एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा के स्कोर के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलता है। इसलिए छात्र इस परीक्षा में अव्वल होने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। तीन दिन पहले यानी कि 4 जून को नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। नतीजों के सामने आने के बाद से कई छात्र काफी नाराज दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बवाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। वे नीट रिजल्ट पर गुस्सा जता रहे हैं और अपने पोस्ट में एनटीए को टैग कर रहे हैं। दरअसल, लोगों का कहना है कि इस बार की नीट यूजी परीक्षा में कई गड़बडिय़ां हुई हैं, जिस कारण एक्स पर ‘नीट परीक्षा रद्द करो हैशटैग की बाढ़ आ गई है।
You must be logged in to post a comment Login