Connect with us

आजमगढ़

सरकारी योजना से गरीब बेटियों के हाथ हुए पीले, महाराजगंज में 14 जोड़े बने जीवनसाथी

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजमगढ़/संसद वाणी : जिले के विकासखंड महाराजगंज के प्रांगण में सोमवार को 14 जोड़े मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत एक दूसरे संग सात फेरे लिए। वहीं रिश्तेदार और दोस्तों ने भी जश्न मनाया। जोड़ों को उपहार भी प्रदान किए गए।

बताते चलें कि मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बिलरियागंज रमेश यादव ने कहा कि यह सरकार का सराहनीय कार्य है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब बेटियों के हाथ पीले कराए जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पारस नाथ यादव ने उनके मंगल भविष्य की कामना की। खंड विकास अधिकारी राम सुमिरन ने कहा कि सरकार गरीबों को योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें सम्मान देने का कार्य कर रही है।

26 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। जहां 14 जोड़ों की शादी हुई। जिसमें महाराजगंज के छह, बिलरियागंज के छह व हरैया के दो जोड़े शामिल हुए। प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपए, बक्सा व सामान दिया गया। इस दौरान मुकेश कुमार यादव, पुष्पा, शंभू प्रसाद, आलोक मिश्रा, शिवानंद यादव, विनोद कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.