Connect with us

वाराणसी

पिंडरा के 26 छात्रों को मिला एनसीसी में ए प्रमाणपत्र

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : देश भक्ती की जज्बा के साथ जरूरत पड़ने पर देश की सीमा पर भी अपने कौशल दिखाने का हौसला रखने वाले 26 एनसीसी के कैडेटों को दो वर्ष का प्रशिक्षण लेने के बाद बुधवार को ए प्रमाण पत्र दिया गया।


100 यूपी बटालियन एनसीसी वाराणसी के तत्वावधान में प्रशिक्षण लेने वाले नेशनल इण्टर कॉलेज पिण्डरा के 26 छात्रों को ए प्रमाणपत्र कैडेट्स एक समारोह के दौरान वितरण किया गया। 26 कैडेटस को प्रमाणपत्र बटालियन की कमान अधिकारी कर्नल इला वर्मा ने दिया । इस दौरान मेजर ए के सिंह, सेकेण्ड आफिसर अरविन्द कुमार राय, थर्ड आफिसर राजकुमार, थर्ड आफिसर सुनील, सुबेदार मेजर कानाराम जाट, जेसीओ अभिषेक राय एवं पी आई के स्टाफ मौजूद रहे।


सेकेंड अफसर अरविंद राय ने बताया कि इस प्रमाण पत्र से छात्रों को नौकरी में वरीयता मिलने के साथ सेना भर्ती में भी वरीयता मिलेगी।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.