Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा शिक्षक क्षमता निर्माण के उद्देश्य से आयोजित विशेष कार्यक्रम गुरुशाला द्वारा “एन्हांसमेंट ऑफ स्पोकन इंग्लिश स्किल” प्रोग्राम के तहत बीआरसी सभागार में 298 शिक्षकों प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ।
अंग्रेजी भाषा में शिक्षण एवं प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और आकर्षक करने में स्पोकन इंग्लिश के महत्व व प्रशिक्षण के उद्देश्य शिक्षकों को स्कूल के पाठ्यक्रम और शिक्षण माहौल में अंग्रेजी भाषा में मूल्यांकन करने, सूचना का आदान-प्रदान करने और छात्रों के लिए एक अनुकूल कक्षा वातावरण विकसित करने में सहायता के बाबत प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान शिक्षकों के साथ थ्योरी पर काम करने के अतिरिक्त उनके साथ खेल के माध्यम से, रोल प्ले के माध्यम से एवं अलग-अलग एक्टिविटी के माध्यम से कैसे अंग्रेजी भाषा कक्षा में बोलने में ला सकते हैं उन सभी गतिविधियों पर शिक्षकों के साथ काम किया गया। ऑफलाइन प्रशिक्षण में दिल्ली से आए प्रशिक्षक भावना, कृतिका, हरिता, मानसी और लबोनी रही।
प्रशिक्षण का समापन बीईओ विनोद कुमार मिश्रा के द्वारा हुआ और इस दौरान सभी शिक्षकों को सर्टिफिकेट दिया गया।
You must be logged in to post a comment Login