Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : आजादी के 77वी वर्षगांठ के उपलक्ष में रविंद्र जायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार के अगुवाई में एवं राजेश्वर बालापुरकर कमांडेंट के देख रेख में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सारनाथ में शुरुआत कीl इस कार्यक्रम में लगभग 200 तिरंगा झंडा बांटा गया एवं बच्चों को चॉकलेट देकर प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, जवानों राहगिर आम जनमानस, बच्चों के साथ मिलकर एक जन जागरूकता रैली भी निकाली गई l रैली में सभी को एक-एक तिरंगा देकर अपने अपने घरों पर लगाने के लिए बताया गया एवं तिरंगा झंडे के स्वाभिमान को बचाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया l इस कार्यक्रम में एस.राजलिंगम जिलाधिकारी वाराणसी एवं 95 बटालियन के उमाकांत ओझा उप कमांडेंट, प्रवीण सिंह,धर्मेंद्र कुमार,उमेश यादव, राजकिशोर, हेमंत दान साथ में वाहिनी के तमाम जवानों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया
एक और कार्यक्रम 95 सीआरपीएफ के जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान सारंगनाथ मंदिर की किया साफ सफाई सारनाथ रुद्राक्ष समिति काशी द्वारा आयोजित बृहद सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम हेतु सीआरपीएफ के जवानों ने मंदिर परिसर में पात्रता अभियान चलाकर पूरे परिसर में साफ सफाई किया इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान महापौर अशोक तिवारी रहेंगे इस अवसर पर गंगा प्रसाद गुप्ता, अनिल गुप्ता, उमेश चंद्र राय, देव कुमार राजू इत्यादि लोग रहे।
You must be logged in to post a comment Login