Connect with us

राजनीति

amit shah video case: तेलंगाना ही नहीं, इन राज्यों तक पहुंची जांच की आंच

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

amit shah video case: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में जांच की आंच तीन राज्यों तक पहुंच गई है. दिल्ली पुलिस सोमवार को असम से एक को गिरफ्तार किया गया था. वहीं अब दिल्ली पुलिस मामले की जांच के लिए रांची, राजस्थान और मध्यप्रदेश भी जाएगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में जांच तेज हो गई. दिल्ली पुलिस इस मामले में लगातार एक्शन में है. मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है. तेलंगाना में पहले ही 5 नेताओं को नोटिस दिया जा चुका है. एडिटेड वीडियो मामले में कई राज्यों के लोग शामिल हैं. इसके कारण जांच का दायरा अन्य राज्यों तक भी बढ़ गया है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस मामले की जांच के लिए रांची, राजस्थान और मध्यप्रदेश भी जाएगी. वहीं, दिल्ली पुलिस की एक टीम असम जाकर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर सकती है.

अमित शाह पर फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी समन भेजा है. उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने तेलंगाना में पांच लोगों को चिन्हित किया है, जिससे पूछताछ कर सकती है. वहीं, इस मामले में एक आरोपी को असम से गिरफ्तार किया गया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रीतम सिंह है.

सोशल मीडिया हैंडल पर पैनी नजर

अमित शाह से जु़ड़े फर्जी वीडियो के मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में हाईलेवल मीटिंग हुई थी. इसमें दिल्ली पुलिस के कई बड़े अधिकारी शामिल थे. साइबर विंग के भी बड़े अधिकारी बैठक में मौजूद थे. शाह के फेक वीडियो को जिस-जिस सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है, उसे खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा और उससे दिल्ली पुलिस पूछताछ करेगी.

इस मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में हाईलेवल मीटिंग हुई थी. इसमें दिल्ली पुलिस के कई बड़े अधिकारी शामिल थे. साइबर विंग के भी बड़े अधिकारी बैठक में मौजूद थे. शाह के फेक वीडियो को जिस-जिस सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है, उसे खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा और उससे दिल्ली पुलिस पूछताछ करेगी.

वीडियो को गलत तरीके से किया गया एडिट

वीडियो से छेड़छाड़ मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. पुलिस ने IPC की धारा 153, 153A, 465,469, 66 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बता दें कि तेलंगाना की एक चुनावी रैली में अमित शाह ने SC-ST और OBC आरक्षण को जारी रखने को लेकर बात की थी लेकिन फेक वीडियो में इसे खत्म करने की बात बताई गई और इसे वायरल कर दिया गया. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने अमित शाह के वीडियो को एडिट कर गलत तरीके से दिखाया जा रहा है.

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.