Connect with us

वाराणसी

कृषक उत्पादक संघटन एवं औद्यानिक विप्रण सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा आयोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन जागरूकता कार्यशाला

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता :सुशील चौरसिया

टिकरी/वाराणसी/संसद वाणी : कृषक उत्पादक संघटन एवं औद्यानिक विप्रण सहकारी समिति लिमिटेड, टिकरी के परिसर में एकीकृत बागवानी विकास मिशन (राष्ट्रीय बागवानी मिशन) के अंतर्गत बागवानी फसलों के प्रोत्साहन हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के प्रायोजक हॉफेड रहे, जिसमें कुल 150 किसानों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हॉफेड के प्रबंध निदेशक श्री अंजनी कुमार श्रीवास्तव थे। विशेष अतिथियों में आईएफएस अधिकारी श्री रवि जी, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी श्री सुभाष कुमार, केवीके के प्रमुख डॉ. नवीन, आईआईवीआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डी.आर. भारद्वाज, केवीके के वैज्ञानिक डॉ. मनीष पांडेय और डॉ. प्रतीक्षा सिंह, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक जे.के. सिंह, हॉफेड के नोडल अधिकारी श्री एस.के. सुमन, हॉफेड के श्री प्रवीण कुमार, नमामि गंगे से श्री अखिलेश कुमार, कृषक उत्पादक संघटन के निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह, अध्यक्ष श्री अमित सिंह, और सीईओ श्री तुषार कांत प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के पुष्पगुच्छ द्वारा अभिनंदन से की गई। इस दौरान किसानों को बागवानी फसलों के महत्व और उनकी आर्थिक संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, बागवानी के क्षेत्र में उन्नत तकनीकों और उनके व्यावसायिक लाभों पर चर्चा की गई।

किसानों ने इस जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बागवानी फसलों को अपनाने के प्रति उत्साह दिखाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने किसानों को बागवानी क्षेत्र में सरकार की योजनाओं और सहायता के बारे में बताया, और हॉफेड के माध्यम से किसानों को और अधिक समर्थन देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने किसानों के हित में जागरूकता कार्यक्रम के महत्व पर जोर दिया और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को सतत रूप से प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.