Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता अभियान गुरुवार को पिंडरा गांव में एडीओ पंचायत के नेतृत्व में चलाया गया।
स्वच्छता से सभी को जोड़ने के मुहिम के तहत ग्रामीणों के बीच संगोष्ठी हुई। जिसमें एडीओ पंचायत अशोक चौबे ने लोगों से स्वच्छता के बाबत जानकारी देते हुए अभियान से जुड़ने की अपील की। इस दौरान गाँव मे वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा के मण्डल अध्यक्ष मनीष पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामु गुप्ता, ग्राम प्रधान कमलेश कुमार, सेक्रेटरी अभिषेक सिंह, रमेश जायसवाल, विवेक गुप्ता, अंशु चौबे समेत अनेक ग्रामीण ने अभियान में चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया।
वही परिषदीय विद्यालयों में भी स्वच्छता अभियान चलाया।
You must be logged in to post a comment Login