Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : वंदनीया गुरुमाता भागवती देवी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में युवा प्रकोष्ठ, सोना तालाब के संयोजन में पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संग पौधा वितरण का आयोजन हुआ। आचार्य पद पर अनिलेश तिवारी ने पूरे गायत्री विधि विधान एवम् वैदिक मंत्रोचार के साथ पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया। कार्यक्रम संयोजक सत्य प्रकाश गुप्ता ने सपत्नीक परमपूज्य गुरुदेव, वंदनीया गुरु माता भागवती देवी एवम् मां गायत्री की भव्य आरती उतारी। महिला मण्डल सोना तालाब की संस्थापिका स्वर्गीय कान्ति गुप्ता की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण संग उपस्थित लोगों में विविध प्रकार के 108 पौधों का वितरण किया गया।
युवा प्रकोष्ठ चांदपुर, वाराणसी के संयोजन में वंदनीया गुरु माता के जन्मदिन दीप महायज्ञ के माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम में 124 दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन बेचू लाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से पण्डित गंगाधर उपाध्याय, सत्य प्रकाश गुप्ता, बेचू लाल, घनश्याम राम, हरिशंकर मौर्या, अवधेश सिंह, जनार्दन पाण्डेय, ओम नारायण भारद्वाज, शेष कुमार सिंह, छोटे लाल पटेल, आचार्य कृष्ण कुमार, विकास अग्रहरी, श्यामानन्द सिंह,श्रीमती पुष्पा गुप्ता, सावित्री सिंह, अजय लक्ष्मी सिंह, किरण तिवारी, राधिका मौर्या, पूनम सिंह, मंजू यादव, मनोरमा श्रीवास्तव सहित सैकड़ों गायत्री साधकों ने भाग लिया।
You must be logged in to post a comment Login