Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चोलापुर/संसद वाणी : चोलापुर थाना क्षेत्र के भैठोली ग्राम स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर से 5 अक्टूबर दिन शनिवार रात्रि चोरों ने मंदिर में पीछे के रास्ते से चैनल का ताला तोड़ प्रवेश कर माता के मूर्ति पर चढ़े हुए लाखों रुपए के सोने के गहने व पांच दानपात्र में रखे रुपए उठा ले गये। चोरी की उक्त घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई जहां दो चोर कंबल की मदद से अपना शरीर व चेहरा ढकने का प्रयास करते हुए चोरी करते दिख रहे थे। जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के भैठोली में दशकों पुराना दुर्गा माता का मंदिर है। रोज की भांति शनिवार रात्रि मंदिर के पुजारी कपाट बंद कर विश्राम हेतु चले गए। रविवार भोर में पूजा हेतु पहुंचने पर मंदिर के दानपात्र इधर-उधर फेक हुए तथा मंदिर के चैनल का ताला टूटा हुआ देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी चोलापुर ईश्वर दयाल दुबे पहुचे अपनी टीम के साथ मामले की जांच में जुट गए मौके पर डॉग स्क्वायड भी कुछ सौ मीटर दूर पूर्व दिशा में जाकर रुका।
सूचना मिलते ही एसीपी सारनाथ डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान वरुण सिंह चोलापुर पुलिस को चोरी की तहरीर सौंपी। तहरीर के अनुसार चोरी गए गहनों में तीन चांदी का मुकुट, एक चांदी का छत्र, एक सोने का हार, एक सोने का मुकुट, सोने की नथिया तथा मंदिर में रखे पांच दानपात्र से लाखों रुपए नगदी समेत कुल 25 लाख रुपए से ऊपर की चोरी की तहरीर दी। थाना प्रभारी चोलापुर ईश्वर दयाल दुबे के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए सभी सामान को जल्द बरामद कर लिया जाएगा का आश्वासन दिया गया। वही पुलिस आनन फानन में गांव के ही एक बुजुर्ग को चोरों का सरगना बता एक LCD टीवी और कुछ रुपए के साथ जेल भेज दिया और चोरी गए मॉल आज तक बरामद न हो सका जिससे पुलिस के इस कृत्य से ग्रामीण नाखुश हो अनशन प्रदर्शन कर मंदिर प्रांगण में धरने पर बैठ गए और मांग करने लगे कि मंदिर से गायब हुए सभी समान का बरामदगी होना चाहिए उधर पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष ईश्वर दयाल दूबे मौके पर पहुंच धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे बाबा ध्रुव सिंह को धरना स्थल से मेडिकल परीक्षा कराने हेतु थाने पर ले गए और थाना प्रभारी द्वारा आग्रह किया गया कि आप अनशन प्रदर्शन न करे जल्द चोरों को और सामान को पुलिस खोज कर आप लोगो के सम्मुख करेगी इस आश्वासन पर ध्रुव बाबा के द्वारा सिर्फ फलाहार पर रहने का आश्वासन दिया गया और फलाहार खिलाकर उनका अनशन तुड़वाया गया और उनके द्वारा बताया गया कि जब तक मां दुर्गा का चोरी गया सामान नहीं मिलेगा तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
You must be logged in to post a comment Login