Connect with us

वाराणसी

थाना परिसर में राम जानकी मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : उत्तर प्रदेश के दूसरे मॉडल थाना सिंधोरा के परिसर आम जनसहयोग से नवनिर्मित मंदिर मे शुक्रवार को श्री राम जानकी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। प0 कृपा शंकर समेत आधा दर्जन ब्राम्हणों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की गई। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। सायंकाल में महाप्रसाद वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी आकाश पटेल व एसीपी प्रतीक कुमार रहे।
सिंधोरा थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने जन सहयोग से मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया था। आज पूर्ण रूप से आम लोगों के लिए प्राण प्रतिष्ठा के बाद खोल दिया गया। इस दौरान थाने के सभी दरोगा व पुलिसकर्मी कार्यक्रम में लगे रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.