Connect with us

वाराणसी

जरूरतमंदों को वितरित किया गया कम्बल

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : स्थानीय विकास खण्ड के पतिराजपुर गांव में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच 201 कम्बल वितरण किया गया।
कम्बल वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट व समाजसेवी श्याम शंकर सिंह ने कहाकि सर्दियों के मौसम में असहाय और जरूरतमंदों की मदद करने के उद्देश्य से यह सफल आयोजन है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने आसपास के लोगों की मदद करें और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करें।
इस दौरान मुन्ना यादव, राजकुमार चौहान, विकास कुमार यादव, निराला राम , मंजू देवी चौहान , चहेटू चौहान, चिन्ता देवी , राकेश चौहान, सियाराम चौहान समेत अनेक लोग रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.