Connect with us

बड़ी खबर

म्हाडा के दो भ्रष्ट अधिकारी अवैध कार्य को दे रहे है बढ़ावा… इन दोनों अधिकारियों को पद से हटाया जाए..

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

• 25 दिन बीत जाने के बाद भी फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने सभी वाहन बाहर नहीं कराए।

• म्हाडा के अधिकारी के दो भ्रष्ट अधिकारियों ने अपने आंखों पर बांधी ली है पट्टी..

• कई वर्षों चल रहे अवैध पार्किंग, धोखाधड़ी को इन दो भ्रष्ट अधिकारियों किया अनदेखा..

• इन दिनों भ्रष्ट अधिकारियों का एक ही सपना अवैध फेडरेशन के अवैध अध्यक्ष और सचिव को बचाना..?

• जब तक ऐसे भ्रष्ट अधिकारी म्हाडा में रहेंगे, तब तब लोग अवैध फेडरेशन बनाकर, अवैध पार्किंग, और लोगों से धोखाधड़ी करते रहेंगे..

• म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल जी को इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए उन दोनों भ्रष्ट अधिकारियों पद से हटाया जाए..

मुम्बई/वशिष्ठ वाणी। म्हाडा में कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के आज सामना नगर में, अवैध कार्य का गढ़ बन गया है, आपको बता दें कि दो व्यक्ति फेडरेशन बनाकर म्हाडा के खुली जगह पर अवैध पार्किंग करवा कई वर्षों से लोगों के जान से खिलवाड़ करते आ रहे हैं, और आपको बता दे कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव की मनमानी इतनी बढ़ गई थी, कि यह लोग म्हाडा के खुली जगह को अपना बताकर वाहन मालिकों को धोखे में रख कर पार्किंग का राशि वसूली करते रहे, और यह सब जानकारी के बाद म्हाडा के अधिकारियों ने क्या किया, सिर्फ दिखावा के लिए नोटिस जारी कर दिया, और नोटिस में फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को २४ घंटे का समय दिया, पर फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को पता है कि यह तो भ्रष्ट अधिकारी है, यह कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, इसलिए आज नोटिस जारी किए २५ दिन हो गए, पर फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने सभी वाहन बाहर नहीं करवाए।

आपको यह भी बता दें कि म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे से अवैध फेडरेशन के अवैध अध्यक्ष ऐसा क्या बात करते हैं कि आज २५ दिन बाद यह म्हाडा अधिकारी आज तक यह भी नहीं देखने आया कि सभी वाहन बाहर हुए या नहीं.. अब ऐसे अधिकारी से आप क्या उम्मीद करेंगे, यह अधिकारी कभी फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव पर कोई कार्रवाई कर पाएंगे..? कभी नहीं.. अगर यह अधिकारी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्य को निभाते तो, फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के ऊपर FIR दर्ज हो गए होते, पर यह अधिकारी तो सिर्फ और सिर्फ फेडरेशन के अध्यक्ष बालासाहेब भगत को बचाने में जुटे हैं।

आपको यह भी जान कर हैरानी होगी कि अवैध फेडरेशन ने मेन गेट पर बिना अनुमति के अवैध केबिन बनाया है और जिद्द में फेडरेशन का बोर्ड भी लगाया है, म्हाडा से अधिकारी आते हैं, सब देखते हैं, फेडरेशन के अध्यक्ष को अपना तेवर भी दिखाते है, और कुछ दिनों बाद फेडरेशन के अध्यक्ष से ऐसा क्या बात हुआ कि २ माह बीत गए ना ही अवैध केबिन हटा, और ना अवैध फेडरेशन का बोर्ड।

  • बड़े शर्म की बात है एक व्यक्ति फेडरेशन बनाकर अवैध कार्य करता है और अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने में जुट जाते हैं।

हमारे मीडिया ने फेडरेशन के अवैध कार्य का विषय उठाया तभी फेडरेशन के अध्यक्ष बालासाहेब भगत ने कहा था कि म्हाडा के अधिकारी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते, जो अधिकारी जांच के लिए आएंगे, वह उसका साथ देंगे, अब फेडरेशन के अध्यक्ष ने ऐसा क्यों कहा..? क्या वह म्हाडा के अधिकारियों को अच्छे से जनता है..? क्या फेडरेशन के अध्यक्ष को यह पता है कि म्हाडा के अधिकारी भ्रष्ट हैं..? क्या इसलिए अभी तक फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अब सवाल यह भी है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कौन लगाम लगायेगा..? अगर ऐसे भ्रष अधिकारियों पर लगाम नहीं लगा तो फिर कोई भी उठेगा, और अवैध फेडरेशन बनाकर अवैध कार्य करता रहेगा।

हमारी मीडिया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी को भी यह सूचित करना चाहेंगे कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को तत्काल पद से हटाया जाए। और फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के अवैध कार्य को रोकने के लिए म्हाडा के ईमानदार अधिकारी को यह कार्य देना चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.