Connect with us

बड़ी खबर

बड़ी खबर: BMC के मजदूर पर हो गया जानलेवा हमला..

Published

on

• हमला करने अज्ञात लोगों पर मालवणी पुलिस चौकी में हुई F.I.R दर्ज….

मुम्बई/संसद वाणी: मालवणी से बड़ी खबर आ रही है, मालवणी वॉर्ड 33, सी.टी.एस. सी 2420, सर्वे नं. 93, हिस्सा नं. 7, चेरी स्टूडियो के पास, राठोड़ी गांव, मलाड वेस्ट, मुंबई 400095 पत्ते पर दिनांक 26/03/2025 को सुबह लगभग 09:30 बजे मनपा के मजदूर अब्दुल कसीम, उम्र-25 वर्ष, शहाबुद्दीन शाह, उम्र-40 वर्ष, वज़ीर शेख, उम्र-22 वर्ष, समशुद्दीन शेख, उम्र-20 वर्ष, मनोज सैनी, उम्र-29 वर्ष, साहुल कुमार, उम्र-30 वर्ष की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए स्थान पर एकत्र हुए।

उसी वक्त 2 अन्य पुरुष और एक अज्ञात महिला ने आकर कार्यवाही को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दो अज्ञात व्यक्ति और एक अज्ञात महिला ने मजदूरी को लेकर बहस करते हुए, उन्हे पट्टे से मारना शुरु कर दिया दिया, उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति ने मजदूरों में शामिल अब्दुल कय्यूम और शहाबुद्दीन शाह को लोहे के पाइप से मारकर घायल कर दिया, साथ ही अज्ञात महिला ने मनोज सैनी, साहुल कुमार को चमड़े के पट्टे से मारपीट कर घायल कर दिया, इस हंगामे के कारण जैसे ही मजदूर भागने लगे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर आए और मजदूरों को लोहे के पाइप से पीटा, उस समय मनपा ने निष्कासन अभियान को रोक दिया।

घायल श्रमिकों को इलाज के लिए जनरल हॉस्पिटल, मलाड वेस्ट मुंबई ले गए और उसके बाद जब मनपा कर्मचारी दोबारा उक्त स्थान पर गए तो हमें निष्कासन सामग्री नहीं मिली।

मजदूरों की पिटाई करने वाले अज्ञात लोगों पर सब अभियंता रणजीत पाटील द्वारा शिकायत दर्ज की गई, आपको बता दें कि मालवणी पुलिस चौकी द्वारा F.I.R 0383/2025 दाखिल दर्ज कर दिया गया है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.