Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के प्रति रविवार को आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने भानपुर में राष्ट्रहित व समाज के उत्थान के लिए वोट देने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। भानपुर में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहाकि एक सशक्त राष्ट्र व्यक्ति के भागीदारी से बनता है। ब्यक्ति के भागीदारी का माध्यम वोट है। वोट से ही एक आत्मनिर्भर व सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि राष्ट्र हित के लिए मतदान सर्वोपरि है। इसलिये मतदान जरूर करें।
संगोष्ठी को ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मण्डल अध्यक्ष मनीष पाठक, धर्मेन्द्र सिंह देव, राजू सिंह, राजेन्द्र पटेल, विनोद पांडेय, अनुपम सिंह, रामजग पटेल समेत अनेक लोगों ने सम्बोधित किया। संगोष्ठी के अंत मे मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष शामिल रहे।
You must be logged in to post a comment Login