Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिलाए संकट की घड़ी में 1090 डायल कर तुरंत पुलिस का सहयोग लें- एसआई नेहा सिंह
रामेश्वर/संसद वाणी : प्रितेश त्रिपाठी : मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत जगापट्टी के परसीपुर गांव में महिलाओं के सुरक्षा को लेकर एक चौपाल लगाई गयी। चौपाल में नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
इस मौके पर महिला एसआई नेहा सिंह ने कहा कि महिलाये समाज के दुश्मनों का डटकर सामना करें। कोई दिक्कतें हो रही हो तो आप 1090 या 112 पर फोन कर जानकारी डालें। किसी भी परिस्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर मदद ली जा सकती है। महिला आरक्षी आराधना व आरक्षी सोनी यादव ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से चर्चा की। महिला कांस्टेबल आराधना ने तमाम महिलाओं के बीच घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, दहेज उत्पीड़न जैसे तमाम मुद्दों व समस्याओं के निराकरण पर वक्तव्य दिया। साथ ही महिलाओं व छात्राओं को शोहदों से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 व साइबर हेल्पलाइन 1930 यदि के बारे में उपस्थित महिलाओं और पुरुषों के बीच विस्तृत ढंग से जानकारी दी गई।
सेवापुरी प्रधान संघ के संरक्षक व मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने कहा कि हमेशा प्रेम मोहब्बत से रहना चाहिए। प्रयोगात्मक तौर पर आत्मरक्षा के गुण बताये।
इस मौके पर नीलम देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी, किरन देवी,उजाला देवी,दुर्गावती देवी, जमूरता देवी, रिंकी माली,शीला देवी, आरती देवी, पुष्पा देवी, रेनू माली, रीना माली, अनिता कुमारी, सीमा माली, दीपा माली, ममता देवी, प्रीति कुमारी, बंदना पासी,नीतू देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थी। संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य उर्मिला पासवान व धन्यवाद ज्ञापन शीला देवी ने किया।
You must be logged in to post a comment Login