Connect with us

चंदौली

चंदौली: बोलरो की टक्कर से वृद्ध की मौत, टक्कर मार भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा, चालक समेत बोलरो को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी…

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ओ पी श्रीवास्तव
चंदौली/नौगढ़/संसद वाणी:
जनपद चंदौली के नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगाई गांव के समीप मुख्य मार्ग बिछुआ पुल के पास जंगल में महुआ बिनकर घर वापस जा रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बोलरो वाहन ने टक्कर मार दी। गुरुवार की सुबह घटी इस घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होने के बाद भाग रहे चालक को दौड़ाकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। नौगढ़ पुलिस ने मृतक की बाडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार जोखू राम ( 70 वर्ष) लहसुनिया क्षेत्र जंगल में महुआ बिनने गए थे। महुआ बिनकर पैदल ही घर की तरफ आ रहे थे की नौगढ़ – सोनभद्र मुख्य मार्ग पर मझगाईं से आगे बिछुआ पुल के समीप तेज रफ्तार बोलरो ने टक्कर मार दी। घटना के पश्चात जोखू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को कारित कर भाग रहे चालक का पीछा कर ग्रामीणों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


बता दें कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस चालक और बोलरो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.