ओ पी श्रीवास्तव चंदौली/संसद वाणी: जनपद चंदौली से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहां निर्मोही बेटी ने अपनी ही मां का सिर पत्थर से कुचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी गांव निवासिनी बेटी शशि मौर्या अपने मां – बाप की एकलौती संतान थी। लोगों की माने तो तीन दिनों से लगातार उनके घर में कलह हो रहा था। गुरुवार की दोपहर हत्या की वारदात की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर जांच – पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार झांसी गांव निवासिनी लालमनि मौर्या (55 वर्ष) विधवा महिला होने के साथ ही अपनी इकलौती बेटी के साथ रहती थी। बेटी शशि की शादी सात साल पहले फुल्ली गांव निवासी कलमेश मौर्या से हुई थी। लेकिन दोनों में बनती नहीं थी और मामला तलाक तक पहुंच चुका था। हालांकि लोगों के अनुसार मां – बेटी में लगातार तीन दिनों से कलह हो रहा था। गुरुवार को सुबह से हो रहे कलह से आक्रोशित बेटी शशि ने पत्थर और लोहे की खुरपी से मां के सिर पर वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। फिलहाल लोगों की माने तो शशि का किसी और युवक से संपर्क था और संपत्ति विवाद को लेकर उसने मां की हत्या को अंजाम दिया है,हालांकि सारे पहलुओं पर पुलिस जांच और पड़ताल में जुटी है। इस संबंध में सदर क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बताया कि महिला की सिर कुचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी तथ्यों की बारीकी से जांच – पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा।
You must be logged in to post a comment Login