Connect with us

News

जाहिलों से कर ली शादी..’ तलाक के बाद कपिल के शो में सानिया ने कही ये बात!

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अभी हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की.

The Great Indian Kapil Show: नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इस बार काफी पसंद किया जा रहा है. इसके अब तक 11 एपिसोड आ चुके है जिसमें अगर हम 11वें एपिसोड की बात करें तो इसमें तीन जानी-मानी खिलाड़ी सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल और मैरी कॉम गेस्ट के रूप में दिखाई दी. शो में इन तीनों ने कपिल के साथ मिलकर काफी मस्ती की. वहीं सानिया मिर्जा का भी शो में एक अलग अंदाज देखने को मिला.

कपिल ने सानिया के साथ एक मस्ती की, इस दौरान कपिल सानिया की सास बनें और सानिया बहू बनी. इसी दौरान कपिल, सानिया को काफी बुरा-भला कह रहे होते हैं और उनकी बुराई करते हैं. तभी सानिया कहती हैं कि किस जाहिलों में मैंने शादी कर ली है. इस वक्त Sania Mirza कपिल को मुंहतोड़ जवाब देती हैं.

सानिया ने कही ये बात

इसी दौरान कपिल ने सानिया से पूछा कि मैरी कॉम की बायोपिक प्रियंका चोपड़ा ने किया, साइना नेहवाल की बायोपिक परिणीति चोपड़ा ने किया तो अगर आपकी बायोपिक बने तो आप क्या चाहेंगी कि कौन सी एक्ट्रेस इसको अदा करें. तब सानिया ने बोला कि इनकी कोई और बहन हैं क्या? इसके बाद सानिया ने कहा कि वो खुद इस रोल को अदा करेंगी.

आपको बता दें कि पिछले साल ही सानिया मिर्जा के एक्स पति शोएब मलिक ने तीसरा निकाह कर लिया. उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग निकाह किया और सानिया संग तलाक लिया. सानिया और शोएब के तलाक की अफवाह काफी वक्त से सामने आ रही थी लेकिन जब शोएब ने अपने निकाह की तस्वीरों को शेयर किया तब सानिया संग इनके तलाक की खबर कंफर्म हुई.

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.