Connect with us

News

लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, शाह, राजनाथ और गडकरी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Modi Oath ceremony LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पद-गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी ने लगातार 3 बार प्रधानमंत्री बनने के नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की।

Modi oath ceremony LIVE: 18वीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के बाद भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 17वीं लोकसभा के चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद वह लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

नेहरू 1947 से स्वतंत्रता के बाद से सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनकी मृत्यु 27 मई 1964 को हुई थी और वह उस समय भी देश के प्रधानमंत्री थे। साल 1952 में हुए पहले आम चुनाव में जीत के बाद वह पहली बार प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए थे। इसके बाद 1957 और 1962 के आम चुनावों में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की और नेहरू फिर देश के प्रधानमंत्री बने। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। उसे 240 सीटें मिली हैं। हालांकि, भाजपा नीत राजग ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। इसके बाद राजग की बैठक में मोदी को पिछले दिनों भाजपा और राजग संसदीय दल का नेता चुना गया था।

Sun, 09 Jun 2024 07:42 PM

PM Modi Oath ceremony Live: शिवराज, जयशंकर और सीतारमण ने ली शपथ

PM Modi Oath ceremony Live: भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी लीडर निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

Sun, 09 Jun 2024 07:41 PM

PM Modi Oath ceremony Live: मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे 7 पड़ोसी देशों के नेता

PM Modi Oath ceremony Live: प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ लिया। मोदी की मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे सहित भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के शीर्ष नेता रविवार को दिल्ली पहुंचे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग टोबगे भी समारोह के लिए दिल्ली पहुंचे।

Sun, 09 Jun 2024 07:35 PM

PM Modi Oath ceremony Live: शाह, राजनाथ और गडकरी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

PM Modi Oath ceremony Live: अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रुप में शपथ ली। राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता नितिन गडकरी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

Sun, 09 Jun 2024 07:29 PM

PM Modi Oath ceremony Live: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ

PM Modi Oath ceremony Live: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.