Connect with us

News

PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी के बाद राजनाथ लेंगे मंत्री पद की शपथ, शाहरुख खान और मुकेश अंबानी अपने बेटे के साथ शपथ समारोह में शामिल

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PM Narendra Modi Oath Taking Ceremony LIVE News Updates In Hindi: एनडीए के संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजकर 15 मिनट पर तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई कैबिनेट मिनिस्‍टर, राज्‍य मंत्री भी शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी के आवास 7, एलकेएम पर Tea Party में जिन एनडीए नेताओं को बुलाया गया है, उनका मंत्री बनना तय है। वहीं, कुछ एनडीए नेताओं के नाम पहले से ही तय थे। शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के शीर्ष प्रतिनिधियों को आमंत्रित कि‍या गया है। यहां पढ़ें कार्यक्रम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स…

देश में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। एनडीए के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज ही कैबिनेट और राज्‍य मंत्री भी शपथ लेंगे।

मोदी सरकार 3.O में कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। समारोह में 8 हजार से अध‍िक गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 

9 Jun 2024

7:09:47 PM

PM Modi Oath Ceremony LIVE: मेरा मंत्री के रूप में करियर समाप्त हुआः राजीव चंद्रशेखर ने किया पोस्ट

शपथ समारोह से पहले राजीव चंद्रशेखर का पोस्ट सामने आया है। चंद्रशेखर ने कहा कि मैं स्पष्ट कर रहा हूं कि मेरा राजनीतिक जीवन कार्यकर्ता के रूप में जारी है, मंत्री के रूप में मेरा करियर 18 साल बाद समाप्त हो गया है।

9 Jun 2024

7:05:17 PM

Oath Ceremony Live Update: शाहरुख खान और मुकेश अंबानी अपने बेटे के साथ शपथ समारोह में शामिल हुए

अभिनेता शाहरुख खान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

9 Jun 2024

6:57:04 PM

PM Modi Oath Ceremony LIVE: नितिन गडकरी और रिजिजू शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे

भाजपा नेता नितिन गडकरी और किरेन रिजिजू शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंच गए हैं।

9 Jun 2024

6:50:12 PM

PM Modi Oath Ceremony LIVE: ऐसा होगा मंत्री पद की शपथ लेने का क्रम

मोदी के पीएम पद की शपथ लेने के बाद राजनाथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। उसके बाद अमित शाह, और गडकरी शपथ लेंगे। चौथे नंबर पर जेपी नड्डा और फिर पांचवें पर शिवराज शपथ लेंगे।

9 Jun 2024

6:45:08 PM

Modi Oath Ceremony मोदी के बाद राजनाथ लेंगे मंत्री पद की शपथ, मंच पर इस क्रम में लगाई कुर्सियां

थोड़ी देर में मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे। मोदी के बाद राजनाथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंच पर क्रम में कुर्सियां लगा दी गई हैं।

9 Jun 2024

6:36:00 PM

PM Modi Oath Ceremony थोड़ी देर में मोदी लेंगे पीएम पद की शपथ

मोदी थोड़ी देर में पीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में मेहमानों का आना शुरू हो गया है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.