Connect with us

मऊ

विद्युत विभाग की विजलेंस की टीम ने की चेकिंग

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अवैध कनेक्शन वालों को थमाया नोटिस

मऊ/संसद वाणी : ज्यादा बिजली के खपत के कारण बढ़ते लोड को देखते हुवे मऊ जिले के बिजली विभाग की विजलेंस की टीम ने नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा, मखनवां मोहल्ले में विद्युत विभाग के सघन चेकिंग अभियान चलाया। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के लोड की चेकिंग कर अवैध कनेक्शन धारकों पर कार्यवाई की। विजलेंस की टीम ने अवैध कनेक्शन धारकों को नोटिस थमा कर उनके बिजली विभाग कार्यालय आकर स्पष्टीकरण देने को कहा है ।

बतातें चलें की भाषण गर्मी के कारण बढ़ रही बिजली की खपत को देखते हुवे विद्युत विभाग की विजलेंस की टीम ने नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जहां विजलेंस की टीम ने घर घर मीटर और उसके लोड की जांच की। वहीं नगर क्षेत्र में बिजली विभाग के विजलेंस टीम की जांच से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं अवैध कनेक्शन धारक घर में ताला बंद कर फरार हो गए। वहीं बिजली विभाग इलाके के लोड कम करने के लिए इस तरह की चेकिंग कर ट्रिपिंग की समस्या को कम करने में लगा है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.