Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : सुबह नमो घाट पर 10वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के तीसरे दिन इस वर्ष के थीम योग फॉर हेल्थ एंड सोसाइटी यानी योग स्वयं और समाज के साथ व महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से गोवर्धन पूजा समिति एवं नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के सदस्यों के साथ 95 वहिनी सीआरपीएफ के जवानों के साथ एवं गंगा हरिमिता उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर अनिल सिंह के देखरेख में करीब 400 से ज्यादा लोगों ने योगा प्रोटोकॉल के तहत योग किया योग के माध्यम से आम जनमानस तक संदेश देना था लोग योग से जुड़े और स्वस्थ रहे कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य अभय स्वाभिमानी तथा सुशील गुप्ता रक्षा कौर जी द्वारा लोगों को कपालभाति, भ्रामरी, अनुलोम विलोम का फायदा लोगों को बताया गया इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है
कार्यक्रम के प्रारंभ में गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू,महामंत्री पारस यादव पप्पू, एवं उपाध्यक्ष दिनेश यादव पप्पू, विजय यादव एडवोकेट द्वारा 95 बटालियन सीआरपीएफ के ड्यूटी कमान अधिकारी आलोक कुमार, उप कमांडेंट नवनीत कुमार, सहायक कमांडेंट अभिषेक सिंह , विनोद कुमार सिंह अनिल सिंह ब्रांड एंबेसडर गंगाहरमीता उत्तर प्रदेश, प्रवीण सिंह,योग गुरु सुशील गुप्ता को केसरिया अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया और 95 बटालियन सीआरपीएफ के अधिकारियों द्वारा गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष महामंत्री एवं योगाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया वहां पर उपस्थित सभी योग साधकों को 95 बटालियन सीआरपीएफ की तरफ से योगा टी-शर्ट भी सप्रेम भेंट किया गया कार्यक्रम के अंत में आलोक कुमार एवं अभिषेक सिंह द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों का धन्यवाद किया गया। इस में 95 बटालियन के निरीक्षक कुमार राजीव एवं वाहिनी के अधिकारी तथा जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
You must be logged in to post a comment Login