Connect with us

चंदौली

विश्व हिंदू परिषद ने की हिन्दू न्याय सहायता केंद्र की स्थापना

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अशोक जायसवाल

अलीनगर/संसद वाणी : स्थानीय श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधि प्रकोष्ठ चंदौली इकाई द्वारा “हिन्दू न्याय सहायता केंद्र” की भी स्थापना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड के पाठ से हुआ। सुन्दरकांड के समापन के उपरांत हनुमान चालीसा का पाठ किया तत्पश्चात प्रसाद वितरण उपरांत विधि प्रकोष्ठ द्वारा हिन्दू न्याय सहायता केंद्र की स्थापना की गई।

इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के संयोजक नरेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट चंद्रमणि त्रिपाठी, विनय कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, विमलेश कुमार, गुलाबचंद्र, ओमप्रकाश, श्याम बहादुर सिंह, अखिलेश तिवारी, जयपाल यादव, जिलाजित सिंह, रमेश कुमार सिंह , संजय कुमार शर्मा, अमित मिश्रा,अखिलेश तिवारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.