Connect with us

वाराणसी

ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षक संकुलों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : शिक्षा निदेशालय द्वारा आये दिन शिक्षक संकुलों को परेशान करने के नियत से आदेश देने और गैर शैक्षणिक कार्य करवाने के आक्रोशित होकर सामूहिक से पिंडरा ब्लॉक के शिक्षक संकुलों ने त्यागपत्र बीईओ पिंडरा को दिया।


ब्लॉक संसाधन केंद्र मंगारी के सभागार में आयोजित शिक्षक संकुल की बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा ली जा रही थी। बैठक में शासन के अनेक कार्यो के बाबत जानकारी देने के साथ परिषदीय स्कूलों के विद्यालयों से शिक्षको की ऑनलाइन उपस्थिति कराने की बात कही तो शिक्षक संकुलो में रोष व्याप्त हो गया और बैठक पश्चात सामूहिक रूप से खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा को त्यागपत्र देकर कार्य करने में असमर्थता जताई।

सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने वालो में नितेन्द्र श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह,अखिलेश मिश्रा, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, बृजनाथ यादव, नवीन सिंह, मनोज सिंह,जियाराम, अच्छेलाल, अनिल दुबे,मायाशंकर, छोटू प्रसाद, सुनील वर्मा,बृजेश पांडेय,गौतम दत्त समेत दर्जनों शिक्षक संकुल रहे।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.