Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पूजा खडेकर का नाम तो आप लोगों ने सोशल मीडिया पर सुना ही होगा. इस समय वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं. उनकी मां किसानों को धमकाने के मामले में पुलिस कस्टडी में हैं. पूजा खडेकर के ऊपर एक नई कई आरोप हैं. यूपीएससी ने भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. साथ ही उन्हे कारण बताव नोटिस भी भेजा है कि उनका आईएएस के पद से क्यों न बर्खास्त किया जाए? इन सब के बीच एक शख्स की भी खूब चर्चा हो रही है. वो शख्स जिसने पूजा खडेकर की काली कुंडली सभी के सामने उजागर की.
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर इस समय किसी परिचय की मोहताज नहीं. पूरे देश में उनकी खबर चल रही है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर दौड़ रही है. 2023 बैच की आईएस अधिकारी पूजा पर यूपीएससी में दिव्यांगता और ओबीसी कैटेगरी का गलत फायदा लेने का आरोप है. वह पुणे में कलेक्टर ऑफिस में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर तैनात थी लेकिन जैसे ही उनकी कुंडली खुली वह गायब हो गई हैं. उनके खिलाफ UPSC ने FIR भी दर्ज कराई है. इतना सब कुछ हो गया लेकिन सवाल ये है कि आखिर पूजा के काली कुंडली का रहस्य खुला कैसा? इसका जवाब एक एक्स पोस्ट है.
सोशल मीडिया की एक पोस्ट ने ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खडेकर की काली कुंडली खोलने का काम किया है. इस पोस्ट को 6 जुलाई 2024 को किया गया था.
वो शख्स जिसने खोली पूजा खडेकर की पोल
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पूजा खडेकर की काली कुंडली का पर्दाफाश करने वाले शख्स का नाम वैभव कोकट हैौं. उन्होंने 6 जुलाई को सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में पूजा खडेकर की काली कुंडली है.
वैभव कोकट ने लिखा कि नियमों के अनुसार कोई भी सरकारी अधिकारी अपने निजी वाहन में महाराष्ट्र सरकार का साइन बोर्ड नहीं लगा सकता है. लेकिन पुणे कलेक्टरेट में प्रोबेशन पर चल रहे 2022 बैच के IAS पूजा खेडकर ने महाराष्ट्र सरकार की VIP नंबर वाली निजी ऑडी कार ली. इस निजी कार में लाल और नीली बत्ती भी लगी हुई है. इस कार की चर्चा हमेशा होती रहती है कि आखिर ऑडी कार से चलने वाले अफसर कौन हैं? खास बात यह है कि ये ऑफिसर मैडम दिन में भी अपनी कार की लाइट जलाएं रहती हैं.”
पूजा की जिद का भी जिक्र
वैभव ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- पुणे के कलेक्टर सुहास दिवासे ने ट्रेनी IAS पूजा खडेकर के इस व्यवहार को लेकर अपर मुख्य सचिव को एक रिपोर्ट भेजी जिसमें उन्होंने कहा कि पूजा खडेकर की जिद का जिक्र करते हुए लिखा कि ‘मेरा कार्यालय कलेक्टर के कार्यालय के बगल में होना चाहिए और मुझे एक कांस्टेबल चाहिए और मुझे यह कार चाहिए’.”
कौन हैं वैभव कोकट?
वैभव ने करीब 500 शब्दों में पूजा खडेकर की पूरी कुंडली खोल कर रखी दी. उन्होंने पोस्ट में पूजा के पिता का भी जिक्र किया है जो उनके दफ्तर आकर छोटे कर्मचारियों को धमकाते हैं और कहते हैं कि तुम लोगों को भविष्य में भुगतना पड़ेगा.
वैभव ने इस पोस्ट को मराठी भाषा में लिखा है. उन्हें लिखना बहुत पसंद है. उनके सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर हैं. एक्स पर उन्हें करीब 32 हजार लोग फॉलो करते हैं. उन्होंने कई पीआर कंपनियों में भी काम किया हुआ. वह कई न्यूज वेबसाइट्स के लिए लिखते भी हैं.
You must be logged in to post a comment Login