Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आजमगढ़/संसद वाणी : थाना कोतवाली में स्क्रैप की दुकान की आड़ में चोरी की आजमगढ़, गाजीपुर समेत अन्य क्षेत्रों से मोटरसाइकिल को काट कर उस के पार्ट्स को आनन फानन में अलग-अलग कर औने पौने दाम में बेचकर ठिकाने लगाने के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली के हाफिजपुर स्थित श्याम नारायण की कबाड़ की दुकान से पुलिस ने सुनील कुमार पुत्र अशोक निवासी मलिक सुदनी थाना मुबारकपुर उम्र 29 वर्ष और श्याम नारायण पुत्र स्वर्गीय फूलचंद निवासी करखिया थाना रौनापार आजमगढ़ हाल पता मालिक सिंह एंड ब्रदर्स ट्रेडिंग कंपनी हाफिजपुर थाना कोतवाली उम्र 57 वर्ष को गिरफ्तार किया है। मौके से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की, 18 इंजन, 20 चेचिस, 10 साइलेंसर, 24 सॉकर, 14 टंकी, चार हेडलाइट, 18 रिम, 3 सीट, दो हैडलाइट कवर, तीन अगला मेडगार्ड, एक पिछला मेडगार्ड, 2 लाकर, 3 लाकर कवर, एक मोटरसाइकिल बैक लाइट पार्ट, 2 सीट के नीचे का फाइबर कवर, एक कटर एवं मोटरसाइकिल के अन्य छोटे पार्ट्स बरामद किए गए।
मामले में अभियुक्त सुनील ने बताया कि उसने उपरोक्त मोटरसाइकिलों की चोरी कर उसे कबड्डी की दुकान पर बेचा था कबड्डी उन मोटरसाइकिलों को काटकर तथा चेचिस नंबर मिटा कर चोरी की मोटरसाइकिलों के सामानों को अलग-अलग पार्ट में करके भेज देता है अवैध लाभ कमाने के लिए वह दोनों मिलकर काम करते हैं।
You must be logged in to post a comment Login