Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : फूलपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर- भुसौली मार्ग पर गत 22 जून को मारपीट में गंभीर रूप घायल व आईसीयू में भर्ती युवक के आरोपित की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित युवक सोमवार को फूलपुर थाने का घेराव कर गिरफ्तारी की मांग की।
विदित हो कि 22 जून को कंचनपुर गरखड़ा में आयोजित शादी समारोह में खाना खाने को लेकर बारातियों में ही विवाद हो गया था। रात्रि में घर लौटते समय तीन आरोपितों ने घात लगाकर सूरज यादव निवासी प्रह्लादपुर व उसके मित्र किशन यादव फूलपुर की पिटाई कर दी थी। जिसपर सूरज का इलाज आईसीयू में एक पखवाड़े तक चला। जिसमें पुलिस ने 307 समेत अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर असिला फूलपुर निवासी अमित यादव व सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन मुख्य आरोपित नितेश यादव अभी तक फरार है। जिसको लेकर क्षेत्रीय दरोगा के ऊपर दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए सुबह साढ़े 10 बजे थाने पर पहुचे और आरोपित के गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
जिस पर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने उन्हें समझा बुझाकर एक हफ्ते में गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया।इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान छन्नू यादव, राजेश यादव, रवि राय, गोलू राय, किशन यादव, पिंटू पांडेय समेत अनेक लोग रहे।
You must be logged in to post a comment Login