Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : 25 वे कारगिल विजय दिवस पर नेशनल इण्टर कॉलेज पिण्डरा के एनसीसी कैडेट्स ने बड़े ही उत्साह एवं जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार खरवार एवं एनसीसी ऑफिसर अरविंद कुमार राय ने उन वीर जवानों को याद करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर कारगिल के टाइगर हिल जैसे दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मनों को परास्त करके अपना तिरंगा झंडा लहराया था।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, एनसीसी ऑफिसर एवं एनसीसी कैडेट्स ने उन महान वीर शहीदों को बड़े ही आदर के साथ याद किया ।एनसीसी के सेकंड ऑफिसर अरविंद कुमार राय ने बताया कि 26 जुलाई 1999 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा गया। यह सिर्फ एक दिवस ही नहीं बल्कि भारत के इतिहास में गौरव दिवस के रूप में याद किया जाता है। कश्मीर के बर्फीले पहाड़ियों, जहां आम आदमी का सांस लेना भी दुष्कर होता है वहां युद्ध लड़ा गया। जिसमें लगभग 2 लाख सैनिकों ने भाग लिया तथा 527 सैनिक शहीद हुए थे।
You must be logged in to post a comment Login