Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
विश्वनाथ प्रताप सिंह
वाराणसी/संसद वाणी :जिलाधिकारी एस. राज लिंगम तथा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने शनिवार को भीमचंडी स्थित पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने मंदिरों तथा सभी धर्मशालाओं व तालाब, शौचालय का साफ सफाई के साथ पेयजल ,बिजली व्यवस्था तथा धर्मशाला के सामने लगे हैंड पाइप के पानी का निकासी हेतु नाली, सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा अतिक्रमण व मलवे को हटवाने, तालाब के चारों तरफ लगे जाली की मरम्मत पर गेट को दुरुस्त करने तथा कुएं को जाल लगाकर ढकने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एस राज लिंगम तथा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने मां भीमचंडी देवी का दर्शन पूजन किया।
You must be logged in to post a comment Login