Connect with us

अपराध

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी/संसद वाणी : मामला लंका थाना का है जहाँ लंका पुलिस ने एक अभियुक्त गोविन्द शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा उर्फ शिवप्रकाश शर्मा निवासी जनार्दनपुर थाना दुर्गावती कैमूर भभुआ बिहार उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया कर जेल भेज दिया है। घटना विगत दिनांक 13.07.2024 का है जहाँ आवेदक राहुल विश्वकर्मा की शिकायत के आधार पर लंका थाना पर पर गोविन्द शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा पर नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद लंका पुलिस ने नाबालिक कि खोज बिन शुरू कर दी। सुराग के आधार पर अभियुक्त गोविन्द शर्मा को मलहिया पुल के पास से नाबालिक के साथ दिनांक 22/7/2024 को गिरफ्तार कर लिया गया।

जब वो अपने गाँव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। पूछताछ के बाद समुचित धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम मे लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, नगवा चौकी प्रभारी अभय गुप्ता, कांस्टेबल प्रवीण यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद राय, महिला कांस्टेबल प्रिया साह थे।

Continue Reading
1 Comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.