Connect with us

अपराध

ट्रक चालक को मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन लोगो को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रोहनिया/संसद वाणी : स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौकी अंतर्गत घमहापुर हाइवे स्थित आदर्श ढाबा के पास रविवार को सुबह बाइक सवारों ने सड़क के किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रक में घुसकर ट्रक चालक रामनिवास गुप्ता निवासी भड़सड नारायन कुशीनगर को बाइक सवार तीन लोगों ने मारपीट कर उसके पास से 1750 रुपया छीन लिया।ट्रक चालक के शोर मचाने पर आस पास के लोग जुट गये और रुपया छीन कर भाग रहे तीनो लोगो को बाइक समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।मोहन सराय चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने पकड़े गए भभुआ बिहार निवासी राहुल तिवारी, हर्षित तिवारी, प्रियांशु पांडेय सहित तीनों अभियुक्तों को चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.