Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : जुलाई माह में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी तरीके से गांवों में संचालित कराने को लेकर सोमवार को पंचायत व स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लॉक सभागार में ग्रामप्रधानों और सचिवों की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने कहाकि ब्लॉक के 8 हाई रिस्क वाले गांवों की निगरानी स्वयं करेंगे। इसमें लापरवाही बरतने पर सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बैठक में गांवों की साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई और फागिंग कराने के बारे में बताया गया। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में पीएचसी के एचईओ गुलशन कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। खुले में दुकान लगाने वालों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में ज्वाइंट बीडीओ शिवकांत बाजपेई के अलावा ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी व सफाईकर्मी शामिल हुए।
You must be logged in to post a comment Login