Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : आज दिनांक 16.10.24 को दोपहर में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी ने खाद्यान्न घोटाला में संलिप्त एडीओ (पंचायत) अरुण कुमार सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासी ग्राम खटंगी थाना सिकंदरपुर,बलिया को मनियर ब्लॉक गेट के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकंदरपुर,बलिया पर वर्ष 2006 में अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त तत्कालीन समय में ग्राम पंचायत अधिकारी ब्लॉक नवानगर में नियुक्त था और वर्तमान में मनियर ब्लॉक पर कार्यरत है।गिरफ्तारी में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा,मुख्य आरक्षी विनीत पांडे और सरफराज अंसारी और अरविंद सरोज ईओडब्ल्यू वाराणसी शामिल है।
You must be logged in to post a comment Login