Connect with us

आजमगढ़

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रक से टक्कर के बाद बाइक समेत बाइक चालक बन गया आग का गोला, जिंदा जल कर मौत।

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजमगढ़/संसद वाणी : जनपद आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 197 प्वाइंट पर पवई थाना अंतर्गत रैदा गांव के पास आज दिन में बाइक की ट्रक से टक्कर हो जाने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गिरते ही बाइक में आग लग गई। बाइक में फंस जाने के कारण बाइक चालक भाग न सका। जिसके कारण बाइक के साथ ही वह भी आग का गोला बन गया और जिंदा जल गया।

बताया गया कि आजमगढ़ से लखनऊ की तरफ बाइक चालक जा रहा था। जहां बाइक की रफ्तार तेज थी, वहीं अचानक से ट्रक के आने के चलते चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। घटना के बाद पीछे से आ रहे पिकअप चालक ने ट्रक चालक को इसकी जानकारी दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां लोगों के अनुसार बाइक सवार आजमगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रहा था। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर जिंदा जल रहे व्यक्ति और बाइक में लगी आग को बुझाई लेकिन तब तक दोनों राख हो चुके थे। पुलिस जांच व कार्रवाई में जुटी है वहीं जले हुए शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मृत बाइक चालक की शिनाख्त की जा रही है। ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.