Connect with us

बड़ी खबर

दिल्ली हादसे के बाद वाराणसी में जागे VDA अधिकारी कोचिंग सेंटरों में छापा

Published

on

बेसमेंट में चलता मिला 3 कोचिंग..किया सीज

वाराणसी/संसद वाणी : दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में जलभराव से तीन छात्रों की मौत के बाद वाराणसी में VDA ने सोमवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कांप्लेक्स के बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों में छापा मारा। नक्शे में खामियां, कोचिंग सेंटरों में पार्किंग नहीं होने पर प्राधिकरण ने दस कोचिंग सेंटरों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किए हैं। वही,जहां पर बेसमेंट में क्लास रूम चल रहा उसको तत्काल सील कर दिया जा रहा है।

भेलूपुर वीडीए जोनल अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। जहां पर भी बेसमेंट में कोचिंग चल रहा हैं उसको तत्काल सील कर दिया जा रहा हैं। इसके आलावा दिशानिर्देश के आलावा कोचिंग चल रही उनको नोटिस दिया जा रहा हैं‌।

भेलूपुर जोन में वीडीए के अधिकारियों ने 10 से अधिक कोचिंग संस्थानों में छापेमारी मारी जिसमें 3 संस्थानों को सील कर दिया गया। वीडीए की यह कार्रवाई शाम तक चलेगी। मौजूदा समय में शहर के चार अलग-अलग छापेमारी का काम चल रहा हैं। जो आगे चलता रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.