Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वाराणसी/संसद वाणी : जापान शोतो कान कराटे डू कांनीनजुकु आर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में वाराणसी के साकेत नगर में स्थित संस्कार उत्सव वाटिका में बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया ,जिसमे 150 से अधिक बच्चो ने दो पालियों में बेल्ट टेस्ट दिया, बेल्ट टेस्ट के परीक्षक के तौर पर सेंसेई उदय, सेंसेई जागृति यादव, सेंसेई प्रियांशी गुप्ता, सेंसेई अवनीश चौधरी, सेंसेई संसृप्ति, सेंसेई हर्ष सेठ, सेंसेई ज्योति सोनकर,सेंसेई प्रिया आदि थे|
इस बेल्ट टेस्ट का मुख्य आकर्षण माँ (लक्ष्मी पाठक,45 वर्ष) और बेटी (संस्कृति पाठक 6 वर्ष )की जोड़ी रही ,दोनो ही अलग अलग शाखाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करती है और दोनो ने ही ब्लू बेल्ट की परीक्षा दी है
यह जानकारी जापान शोतो कान कराटे डू, कानीनजुकु उत्तर प्रदेश के मुख्य परीक्षक शिहान अमित उपाध्याय ने दी है|
You must be logged in to post a comment Login