Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : फूलपुर थाना क्षेत्र कैथौली मोड़ पर रविवार को सायंकाल में इनोवा कार के धक्के से बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना में कार व बाइक दोनो क्षतिग्रस्त हो गई।
बताते है वाराणसी जौनपुर फोरलेन पर सायँ पौने 5 बजे बाइक सवार कैथौली मोड़ पर पिंडरा बाजार के लिए मुड़ा, तभी जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रही इनोवा कार ने बाइक सवार विकास पटेल पुत्र सिपाही लाल पटेल निवासी मड़ियाहूं जौनपुर घायल हो गया। घायल युवक को हाथ एवं पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना में जहाँ बाया पैर फैक्चर हो गया वही हाथ मे भी चोटे आई। हेलमेट के चलते सिर में चोट नही आई। घायल को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर मौके पर फूलपुर पुलिस पहुंच गई। घटना के बाद क्षतिग्रस्त दोनो वाहन को पुलिस कब्जे में ले लिया।
वही घायल का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
You must be logged in to post a comment Login