Connect with us

उत्तर प्रदेश

बिरयानी, बियर, गुटखा और सिगरेट…  वहशी पत्नी का CCTV वीडियो देख हो जाएंगे हैरान 

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Viral Video: यूपी के बिजनौर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी अपने पति को बांधकर बुरी तरह से टॉर्चर कर रही है. आरोपी गिरफ्तार हो चुका है.

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की रूह कांप उठती है. ऐसे भयावह वीडियो समाज के कई चेहरों को उजागर भी करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पत्नी अपने पति को बुरी तरह से टॉर्चर कर रही है. इस टॉर्चर का वीडियो जिसने भी देखा, वो हैरान है. ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसे खुद उस पति ने लगवाया था, जिसके साथ ये सब हो रहा था. फिलहाल आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

सीसीटीवी में कैद हुआ टॉर्चर

ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर का बताया जा रहा है. बताया गया कि पत्नी का किसी और के साथ संबंध था, पति ने इसका विरोध किया तो पत्नी ने उसे टॉर्चर करना शुरू कर दिया. कई बार सिगरेट से भी उसे दागा और अक्सर पिटाई करती थी. जब इस टॉर्चर की इंतेहा हो गई तो पति ने अपनी कहानी लोगों को बताने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया. इसके बाद जो कुछ हुआ वो लोगों के सामने है और फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

सिगरेट पीती दिखी पत्नी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी पहले पति के हाथों को चुन्नी से बांध देती है, इसके बाद उसकी छाती पर चढ़कर उसे टॉर्चर करना शुरू कर देती है. इसी बीच पत्नी को गुटका खाते भी देखा जा सकता है. इसके बाद वो हाथ में चाकू लेती है और पति का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश करती है. इसी दौरान वो अपने लिए सिगरेट भी जलाती है और फिर उस सिगरेट से भी पति को दागने की कोशिश करती है. पति के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं. 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी पत्नी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल इस मामले में पूछताछ चल रही है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.