Connect with us

मुम्बई

अवैध डेब्रिज माफिया पर BMC एक्शन के मूड में…

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल की मेहनत रंग लाई, अवैध भरणी बंद हुई…

पठारेवाड़ी भूमि मालक अमरिक सिंग नागपाल पर MRTP एक्ट तहत हो F.I.R: सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल

मुम्बई/संसद वाणी: मुंबई के मालाड (प), में अवैध रैबिट डंपिंग कर पर्यावरण नष्ट का विषय हाल ही में गरमा गया है, सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल ने पर्यावरण नष्ट करनेवाले रिबेट माफिया, भू माफिया पर दिन रात एक कर वाहन पकड़कर भरणी माफिया की निंद उड़ा दी है। मालवणी चर्च, पठारेवाड़ी, धारवली गांव में बड़े पैमाने पर पेड़ काटकर रोड की मिट्टी ओपन प्लॉट पर डाला जा रहा था। शिव सम्राट फाउंडेशन के अध्यक्ष सम्राट बागुल ने निरंतर पत्रव्यवहार कर BMC, पुलिस, कलेक्टर विभाग की आखिर आंख खुल गई।

पी/उत्तर SWM विभाग भी एक्शन के मूड में आ ही गई।सुबह शाम अवैध भरणी वाहन पर निगरानी रख कड़क कार्यवाही की जा रही है। यह सब से भरणी माफिया खून के आँसू रो रहे हैं। SWM विभाग संबंधित भरणी माफिया, जगह मालिक पर MRTP एक्ट अंतर्गत केस दर्ज प्रक्रिया चालू है। SWM A.E. सुनील पानस्कर, माजिद शेख, ND जयसिंग, राहुल, सुशील सभी ने भरणी माफिया को नौ दो ग्यारह कर दीया है।

सामाजिक कार्यकर्ता सम्राट बागुल की मेहनत रंग लाई। सम्राट बागुल ने कहा जब तक कठोर कार्यवाही नहीं होती वो अपना कार्य चालू रखेंगे।

Continue Reading
9 Comments

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.