Tuesday, May 20, 2025
Homeमहाराष्ट्रमुम्बईम्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे जवाब दे, फायर ब्रिगेड की वाहन अंदर...

म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे जवाब दे, फायर ब्रिगेड की वाहन अंदर कैसे जाएगी..?

57 दिन बाद भी फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव पर म्हाडा के अधिकारियों द्वारा FIR दर्ज नहीं किया गया..?

म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे और फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव के बीच क्या बात हो रही है..?

अवैध पार्किंग, अवैध निर्माण, और अवैध कार्य पर म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे क्यों चुप बैठे हैं..?

मुम्बई/संसद वाणी। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा शिकायत के बाद, सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर अवैध पार्किंग पर रोक लगाने म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी किया गया, पर आपको बता दें कि म्हाडा को नोटिस जारी किए आज 57 दिन हो चुका है, पर आज तक म्हाडा के अधिकारी यह प्रणाम नहीं दे पाए क्या फेडरेशन के अध्यक्ष ने सभी वाहन बाहर किए..? म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे को यह भी पता है कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव द्वारा कई वर्षों से अवैध पार्किंग करवा कर लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहे है, पर म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे द्वारा क्या एक्शन लिया गया..? कुछ भी नहीं, बस दिखावा के लिए फेडरेशन के नाम पर नोटिस जारी कर के चुप चाप बैठ गए हैं।

म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे द्वारा फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस..

आपको बता दें कि जब भी हमारे मीडिया ने म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे से सवाल किया है “जब आपको यह पता है कि फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने अवैध पार्किंग की तो फिर अभी तक FIR दर्ज क्यों नहीं किया गया..? आप सभी को यह बता दे कि जब भी हमारे मीडिया द्वारा यह सवाल किया गया तब तब रोहित शिंदे अनदेखा किया। अब सवाल यह है कि क्या कोई भी व्यक्ति फेडरेशन या सोसायटी बनाकर अवैध पर अवैध कार्य करता रहे और म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे द्वारा एक नोटिस देकर गायब हो जाए..?

हम आप सभी को यह भी बता दें कि हमारे मीडिया ने अवैध निर्माण के विषय पर म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे से लगातार सवाल किया तो फिर दिनांक 04 अप्रैल 2025 को यानी शुक्रवार को रोहित शिंदे पूरी टीम लेकर सामना नगर मालवाणी गेट नं 8 पर आए, और जांच में पाया कि फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत द्वारा कई सारे अवैध निर्माण और कार्य किए गया है, पर जान कर यह हैरानी होगी कि अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया..? अब यह सब देखकर यही सवाल उठ रहे हैं कि क्या फेडरेशन के अध्यक्ष और म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे के बीच कोई खिचड़ी पक रही है, क्योंकि म्हाडा द्वारा जब भी नोटिस जारी हो रहा पर रोहित शिंदे द्वारा कोई कार्रवाई नहीं..?

म्हाडा के अधिकारी नीलेश मडामे और रोहित शिंदे से सवाल..?

  • अवैध पार्किंग पर फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव पर म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे द्वारा FIR दर्ज कब किया जाएगा..?
  • फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब द्वारा अवैध निर्माण को म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे द्वारा कब ध्वस्त किया जाएगा..?
  • फेडरेशन और मालवणी स्वप्नपूर्ति सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत ने बिल्डिंग १डी को बना दिया ऑटो रिक्शा स्टैंड.. म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे क्यों हैं चुप..?
  • अडानी इलेक्ट्रिसिटी के मेन दरवाजा पर फेडरेशन और सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत द्वारा अवैध पार्किंग.. म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे को जानकारी होने बाद भी क्यों है चुप..?
  • फेडरेशन और सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत ने गार्डन को खंडर बना दिया, इस विषय की जानकारी होने बाद भी म्हाडा द्वारा कोई कार्रवाई नहीं..
  • फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव ने अवैध केबिन का निर्माण कर दिया, म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे को पता है पर अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं किया गया..?
  • फेडरेशन के अध्यक्ष और सचिव द्वारा मेन गेट पर अवैध बोर्ड पर, सामना मित्र मंडल क्यों लिखा है..? साथ ही अध्यक्ष/सचिवकोषाध्यक्ष का भी नाम क्यों लिखा है..? यह भी म्हाडा के अधिकारी रोहित शिंदे को पता है पर अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं किया गया..?

आपको बता दें कि फेडरेशन और सोसायटी के अध्यक्ष बालासाहेब भगत द्वारा कई वर्षों से सिर्फ और सिर्फ अवैध निर्माण और कार्य किया गया, और आप यह भी जान कर हैरानी होगी कि म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे द्वारा नोटिस के बाद भी बालासाहेब भगत का अवैध कार्य जारी है, अब देखना है कि क्या म्हाडा के अधिकारी निलेश मडामे और रोहित शिंदे द्वारा बालासाहेब भगत पर FIR दर्ज करवा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, या फिर अपने कर्तव्यों से मुंह फेर कर बालासाहेब भगत को बचाने में जुट जाएंगे..?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments