Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुशील चौरसिया
वाराणसी/संसद वाणी : वाराणसी पुलिस कमिशनरेट मे चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि पहले वह घर में चोरी करते थे अब तो नौबत यहां तक आ गई की गढ़वा घाट के रहने वाले विजय यादव जो की बालू गिट्टी सरिया का काम करते हैं उनके यहां 28 तारीख की रात में चोरों ने ताला तोड़कर जेसीबी मशीन ही चोरी कर डाली उसके बाद उन्होंने लंका थाने मे एफआईआर दर्ज कराई उसके बाद पुलिस सकरी हुई और एक टीम बनाई टीम में क्राइम ब्रांच के वीरेंद्र यादव, अमित शुक्ला ने सीसीटीवी फुटेज के द्वारा पता किया तो पता चला कि जेसीबी बिहार में थी उसके बाद पता करने पर मालूम हुआ कि कल शाम जेसीबी बनारस में दिखा तब क्राइम ब्रांच द्वारा तत्परता से उसे बरामद किया गया और दो व्यक्ति जेसीबी के साथ पाए गए त्वरित कार्रवाई कर कर दोनों को जेल भेज दिया और पीड़ित विजय यादव को जेसीबी सौंप दिया गया, पीड़ित विजय यादव ने लंका एसएचओ शिवाकांत मिश्रा व क्राइम ब्रांच को बहुत ही धन्यवाद किया।
You must be logged in to post a comment Login