Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिंडरा/संसद वाणी : फुलपुर थाना क्षेत्र के असवालपुर निवासिनी अनिता देवी ने ससुराल वालों के ऊपर दहेज के लिए घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसपर पति, सास श्वसुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस को दिए तहरीर में अनीता देवी पुत्री राजेन्द्र प्रसाद निवासिनी असवालपुर ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2016 को हिन्दू धर्म शास्त्र व रीति रिवाज के साथ वंशराज के पुत्र अखिलेश गोड़ निवासी ग्राम- सीतारामपुर वार्ड 5 दीनदयाल नगर थाना सुरियावां संतरविदास नगर भदोही के साथ हुई थी। जिससे एक पुत्री श्रृष्टि उर्फ सोनम पैदा हुई। पुत्री एक हाँथ व एक पैर से विकलांग है और मुँह से बोल नही पाती है। जिससे अनीता के पति अखिलेश गोड़, ससुर वंशराज गोड़ व ममिया ससुर लालता गोड़ व ममिया सास सुषमा देवी सभी लोग मिलकर जुलाई 2020 को अनीता को को मारपीट कर आटो से मायके पास दिव्यांग बच्ची के संग पिण्ड्रा बाजार मे रात्रि 8 बजे छोड़ कर चले गये। तभी से अपने मायके में रह रही है। आरोप लगाया कि दहेज में एक लाख रुपया लेकर आने पर ही घर के अंदर घुसने देंगे। फूलपुर पुलिस दहेज सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
You must be logged in to post a comment Login