Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राकेश वर्मा
आजमगढ़/संसद वाणी : लोकसभा चुनाव को लेकर आजमगढ़ बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में रोड शो दोपहर में निकल जाएगा। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, श्रीमती अपर्णा यादव, भोजपुरी फिल्म की अभिनेत्री अक्षरा सिंह, आम्रपाली दूबे, अभिनेता रितेश पाण्डेय व अरविन्द अकेला कल्लू सम्मिलित होंगे। यह रोड शो आजमगढ़ के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय अन्नपूर्णा मैरेज हॉल सिधारी से नरौली, सिविल लाइंस, अग्रसेन चौराहा, कोतवाली, शंकर जी मूर्ति मूर्ती, चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर, हर्रा की चुंगी, हाफिजपुर चौराहा तक होगा।
You must be logged in to post a comment Login