Connect with us

News

अब तक जारी है सीटों की काउंटिंग,बहुमत के पार NDA, देखें देश भर में जीते उम्मीदवारों की लिस्ट

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में भाजपा बहुमत से दूर है। उसे 64 से ज्यादा सीटों का नुकसान दिख रहा है। 2019 में पार्टी को 303 सीटें मिली थीं। हालांकि, NDA की सरकार बनती दिख रही है।

रुझानों में NDA 291 और I.N.D.I.A. 234 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान हुआ।

लोकसभा सीटों के नतीजे आने के बाद मंगलवार को राहुल,सोनिया और मल्लिकार्जुन खड़गे ने शाम 5:30 बजे पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा, ‘देश मोदी-शाह को नहीं चाहता।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी के गिरे जनाधार के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह मोदी की नैतिक हार है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह मोदी की हार है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, शाम 7 बजे तक भाजपा को 239, कांग्रेस को 99, सपा को 38, टीएमसी को 29, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 15, शिवसेना यूटीबी को 9, एनसीपी शरद पवार को 7, राजद को 4 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

राष्ट्रपति भवन का सर्किट-1 5 से 9 जून तक आम लोगों के लिए बंद

राष्ट्रपति भवन ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि आगामी नए मंत्रिमंडल की सेरेमनी के लिए 5 से 9 जून तक राष्ट्रपति भवन ( सर्किट-1) आम लोगों के लिए बंद कर किया है।

40 मिनट पहले

मोदी कैबिनेट की बैठक कल, राष्ट्रपति को इस्तीफा सौपेंगे

बुधवार सुबह 11.30 बजे मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बताया गया है कि मोदी इस बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन जाएंगे। इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

देश भर में जीते उम्मीदवारों की लिस्ट

तेलंगाना की मेडक सीट से BJP के माधवनेनी रघुनंदन राव जीत गए हैं।

उत्तर प्रदेश की ओनला सीट से सपा के नीरज मौर्य जीते हैं। चंदौली सीट से सपा के ही बीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है।

केरल में अलथुर सीट से CPI-M पार्टी से के राधाकृष्ण जीत गए हें।

पंजाब के होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के डॉ. राजकुमार छब्बेबाल जीत गए हैं।

महाराष्ट्र में रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से BJP के नारायण राणे जीते हैं।

उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर से BJP के डॉ. महेश शर्मा जीते हैं।

गोंडा सीट से BJP के कीर्तिवर्धन सिंह ने जीत दर्ज की है।

डोमरियागंज सीट से BJP के जगदंबिका पाल ने जीत हासिल की है।

बिहार के पश्चिम चंपारण से BJP के डॉ. संजय जायसवाल ने जीत हासिल की है।

गुजरात की अमरेली सीट से BJP के भरतभाई सुतारिया और आणंद सीट से BJP के मितेश पटेल जीत गए हैं।

दाहोद सीट से BJP के जसवंत सिंह भाभोर जीते हैं।

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा सीट भी BJP ने जीत ली है। यहां से डॉ. राजीव भाद्वाज ने जीत दर्ज की है।

मध्यप्रदेश में रीवा सीट से BJP के जर्नादन मिश्रा जीत गए हैं।

राजस्थान की जोधपुर सीट से BJP के गजेंद्र सिंह शेखावत जीत गए हैं।

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर सीट से BJP के रविकिशन और देवरिया सीट से BJP के शशांक मणि जीत गए हैं।

BJP मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे, जश्न का माहौल

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.