Connect with us

वाराणसी

जिले में गोरक्षा विभाग ने की नयी समिति गठित, 6 माह पूर्व भंग समिति कर रही थी लोगों को गुमराह-प्रांतीय अध्यक्ष

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आजमगढ़/संसद वाणी : गोरक्षा विभाग की नई समिति का गठन किया गया है। आजमगढ़ मंडल की पुरानी समिति को 6 माह पहले भंग कर दिया। इसके बाद भी पुरानी समिति लोगों को गुमराह कर रही है। इसी को लेकर आज गोरक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बातें कहीं, इस दौरान नई समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

संगठन की दृष्टि से गोरक्ष प्रांत में 21 जिले आते हैं। गोरक्ष प्रांत विभाग के प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन की दृष्टि से आजमगढ़ जिला बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में विहिप द्वारा गोरक्षा के लिए एक समिति काम कर रही थी। संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण 6 माह पहले उस समिति को भंग कर नई समिति का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि पुरानी समिति जो छह माह पहले भंग की गई लोगों को भ्रमित कर विवाद कर रही है। गोरक्षा विभाग विश्व हिंदू परिषद एक आयाम है। इसका चयन करने का अधिकार विश्व हिंदू परिषद को है। प्रशासनिक सहयोग गोरक्षण संवर्धन का काम नई समिति के द्वारा किया जा रहा है। पुरानी समिति धोखा देकर कुछ काम करती है तो उसकी जिम्मेदार नई समिति की नहीं होगी।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.