Connect with us

बड़ी खबर

विक्षिप्त वृद्ध का शव कुएं में मिला

Published

on

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिंडरा/संसद वाणी : फुलपुर थाना क्षेत्र के कठिराव बाजार के अंतिम छोर पर स्थित एक कुएं में मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध के गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
बताते चलें कि कठिराव हरिजन बस्ती निवासी रामनाथ 70 वर्ष गत चार दिनों से घर से गायब थे। परिजन खोजबीन में लगे थे। तभी सोमवार को सायँ 5 बजे एक ग्रामीण को कुएं से दुर्गंध आने पर देखा तो एक औंधे मुंह गिरे वृद्ध को देख अन्य लोगों को सूचना दी। वृद्ध के घर के लोग भी सूचना पर पहुचे और देखा और पहचान की। पुत्र राकेश की सूचना पर इंस्पेक्टर फुलपुर प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुचे और शव को बाहर निकलवाने के बाद पीएम के लिए भेज दिया। सूचना पर विधायक डॉ अवधेश सिंह भी मौके पर पहुचे और पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। वही परिजन शव को पीएम कराने से इनकार करते रहे लेकिन आधे घंटे की किचकिच के बाद शव को पीएम भेजा जा सका।

Copyright © 2026 Vashishtha Media House Pvt. Ltd.