ओ पी श्रीवास्तव चंदौली/संसद वाणी: लोकसभा चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए जनपद चंदौली पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। मतदान के लिए नई तैयारी के रूप में शहरवासियों के लिये बनाया गया कंट्रोलरूम है। जहां से टू वे कम्यूनिकेशन करके अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करने के साथ ही आचार संहिता का अक्षरस: पालन करने की कवायद की जाएगी।
लोकसभा चुनाव में मतदान के लिये भयमुक्त माहौल बनाने के साथ ही पुलिस ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चाहे निरोधात्मक कारवाई हो या फिर तस्करी व अवैध सामग्री की तस्करी। हर तरफ पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए रखे है। इस बार तैयारियों में एक नया और अनूठा प्रयास करते हुए एक कंट्रोलरूम स्थापित किया गया है। अनूठा इसलिये कि यहां से टू वे कम्यूनिकेशन किया जा सकेगा। यहां से लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में निर्वाचन संबंधी शिकायतों/ सूचनाओं के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में पुलिस कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है। इस कंट्रोलरूम से शहर के संभ्रांत नागरिको जिनके नंबर पुलिस कंट्रोलरूम में हैं उन्हें फोनकरके पुलिस सूचना संकलन में सहयोग लेगी और असामाजिक तत्वों पर पुलिस निगरानी रखेगी और सूचनातंत्र को मजबूत करेगी।साथ ही निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करने के लिये माहौल तैयार करेगी। कंट्रोल रूम का नंबर:-05412-260476 और 05412-260100 है.
पुलिस अधीक्षक डा अनिल कुमार ने बताया कि इन नंबरों पर हर वह सूचना और शिकायतें दर्ज करा सकते हैं जो भी आपको गलत और आपत्तिजनक लगती हैं।इस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाएगी। सूचना देने वाले शिकायतकर्ता/ सूचनादाता का नाम, पता मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही कानून व्यवस्था से संबंधित, चुनाव से संबंधित, अपराध और अपराधियों से संबंधित, मतदाताओं को शराब, रुपए के वितरण से संबंधित, मतदाताओं को डराने और धमकाने से संबंधित, विगत वर्षों में चुनाव के दौरान विवाद से संबंधित, अवैध असलहा लेकर चलने, अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त, अन्य अपराध से संबंधित सूचनाएं दी जा सकती हैं।
You must be logged in to post a comment Login